A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

कुशीनगर,सेवानिवृत्त उपजिलाधिकारी हीरालाल को दी गयी विदाई

संवादाता ,श्रवण कुमार मद्धेशिया / सुरेश चंद गांधी

IMG 20240606 WA0146

कुशीनगर , हाटा तहसील सभागार में गुरुवार को सेवानिवृत एसडीएम हीरालाल को विदाई दी गई। बेहद कम समय के कार्यकाल के दौरान फरियादियों की समस्याओं को निष्पक्ष रूप से हल कर उन्हें संस्तुष्ट करके उनका दिल जीत लेते थे। अनोखी कार्यशैली के कारण आम जनता के बीच इनकी अलग पहचान थी। विदाई समारोह के दौरान एसडीएम प्रभाकर सिंह ने कहा की तहसील के अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यशैली का अन्य कर्मचारी भी अनुकरण करते हैं। हीरालाल अनुशासन के साथ लगातार कार्य करते रहे हैं। कार्य के प्रति उनकी लगन और कर्मठता को प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को आत्मसात करना चाहिए। एसडीएम ने उन्हें भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र इत्यादि सामान देकर उनके स्वस्थ व सुखमय जीवन की मंगल कामना की।

इस दौरान तहसीलदार,नरेंद्र राम, नायब तहसीलदार सुनील सिंह,बीजेपी नेता सुबाष पाण्डेय,राजस्व निरीक्षक हरिशंकर सिंह,संजीवन मिश्र,अजय सिंह,रमेन्द्र मणि त्रिपाठी,प्रदीप गुप्ता,आलोक श्रीवास्तव,किशोरी लाल,राजीव कुमार, मनीषा शुक्ला,रंजू यादव,राधिका रानी,इश्तेयाक, फिरोज आदि राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!