A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

रतलाम ग्रामीण नमामि गंगे अभियान तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड सैलाना के आदिवासी बाहुल्य ग्राम कुंडा में गुरुवार को जल जागरूकता संगोष्ठी तथा कलश यात्रा आयोजित की गई

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदिवासी ग्राम कुंडा में जल जागरुकता संगोष्ठी तथा कलश यात्रा आयोजित।

FB IMG 1717685608369तलाम ग्रामीण नमामि गंगे अभियान तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड सैलाना के आदिवासी बाहुल्य ग्राम कुंडा में गुरुवार को जल जागरूकता संगोष्ठी तथा कलश यात्रा आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भागीदारी की महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रूप से रही।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में पूरे जिले में अभियान के तहत जल संरक्षण जल संवर्धन तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम हाथ में लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशा के अनुसार रतलाम जिले में व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। बड़ी संख्या में जल संरक्षण तथा जल संवर्धन के कार्य किए जाएंगे। कुंडा में आयोजित संगोष्ठी में जल के महत्व तथा संरक्षण के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

अभी इस गांव में एक तालाब का काम पूर्णता की ओर है।

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आगामी 16 जून तक रतलाम जिले में पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार तथा साफ-सफाई की जाएगी नवीन जल संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा वृक्षारोपण होगा। FB IMG 1717685603947 1

जल संरक्षण के बारे में जागरूकता के लिए संगोष्ठी प्रतियोगिताएं कलश यात्रा चौपाल बैठक आदि गतिविधियां की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!