A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

*करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं हुआ पानी की समस्या का समाधान

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ अकबरपुर अम्बेडकर नगर

*करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं हुआ पानी की समस्या का समाधान*

*नगर पालिका अकबरपुर प्रथम तल पर ही नहीं पहुंचा पा रहा पानी*

*पानी के लो प्रेशर से आम जनमानस है परेशान*

अम्बेडकरनगर
प्रदेश के अन्य शहरों की अपेक्षा अम्बेडकरनगर जनपद मुख्यालय अकबरपुर नगरपालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पानी की समस्या का दंश झेलना पड़ रहा है करोड़ों खर्च करने के बावजूद भी लोगों को सुविधाजनक सप्लाई नहीं मिल रही है। आधे से ज्यादा शहरवासियों की यह शिकायत रहती है कि उनके यहां लो प्रेशर पानी आ रहा है।हालांकि समय-समय पर लोगों की ओर से इन

समस्याओं के बारे में आवाज उठाई गई मगर आज तक स्थिति जस की तस है। उसमें आज तक कोई भी सुधार नहीं हो पाया है।पेयजल सप्लाई पूरी तरह से बिजली विभाग के भरोसे पर चल रही है। अगर सप्लाई के समय पर बिजली चली जाए तो सप्लाई भी बंद हो जाती है। अगर किसी बूस्टिंग स्टेशन पर है तो भी उसे चलाया नहीं जाता है। जब बिजली चली जाती है तो लोगों को पानी से भी महरूम होना

पड़ता है।पहली मंजिल पर भी पानी नहीं चढ़ता है। सप्लाई के समय मोटर चलाने पर प्रतिबंध है। इसी कारण लोंगों की टंकियां भर ही नहीं पाती हैं।पानी सबसे ज्यादा जरूरी है। मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। इसके बावजूद भी पर्याप्त नहीं मिल पाता। लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि जब पहली मंजिल पर भी पानी नहीं पहुंचा सकते हैं तो चार से पांच मंजिला भवनों के निर्माण को मंजूरी क्यों दी जा

रही है। शिकायत करते हैं तो कोई सुनने वाला नहीं है। हालात दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। लोग परेशानी झेल रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि पानी की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे नगरवासियों में काफी नाराजगी है। जनपद मुख्यालय के बुद्धजीवीयों द्वारा कहा जा रहा है कि करोड़ों का बजट इन पेयजल योजनाओं में खपाता है, जिसका असर धरातल

पर नहीं दिखता उन्होंने नगर पालिका के भ्रष्टाचारियों की एसआईटी जांच की मांग करने के लिए विवश होंगे। इस समस्या को लेकर मीडिया कर्मी के द्वारा अधिशासी अधिकारी बीना सिंह से वार्ता करने का प्रयास किया गया परंतु फोन नॉट रीचेबल बताता रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!