A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

माधोटांडा- पीलीभीत मार्ग पर नवदिया सुखदासपुर गांव के पास तीन कारें भिड़ीं, एक व्यक्ति की मौत

पीलीभीत। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर नवदिया सुखदासपुर के निकट तीन कारें आपस में भिड़ गईं। इसमें एक कार उछलकर पेड़ से जा टकराईं। हादसे में एक कार सवार की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

IMG 20240610 WA0017
हादसा सोमवार को करीब चार बजे के करीब हुआ। पीलीभीत के मंडी गेट निवासी छोटू (30), प्रदीप और विनोद कार से पीलीभीत जा रहे थे। सामने से एक अन्य कार आ रही थी। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर नवदिया सुखदासपुर गांव के निकट पहुंचते ही अचानक दोनों कारों में जोरदार टक्कर हो गई।

IMG 20240610 WA0016 1

टक्कर के बाद एक कार उछलकर मार्ग किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस दौरान पीछे से आई तीसरी कार इन कारों से टकरा गई। हादसे में पेड़ से टकराने के दौरान कार में सवार छोटे गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि प्रदीप और विनोद भी घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
जानकारी के बाद माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को पूरनपुर सीएचसी भेजा गया। जहां छोटू को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दो अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे में दो अन्य कारें क्षतिग्रस्त हुईं, लेकिन कार सवार सुरक्षित बच गए।
एसओ अचल कुमार ने बताया कि हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कारों को थाने में खड़ा कराया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!