?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

ककरहटी चौकी परिसर मे संपन्न हुई शांति समिति की बैठक

शांति समिति की बैठक मे बकरीद त्योहार के संबंध मे लिए गए आवश्यक सुझाव।

WhatsApp Image 2024 06 15 at 20.17.05 a2bc0510

 

(जावेद खान ब्यूरो पन्ना/ककरहटी ):- पन्ना पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्ण एस थोटा के निर्देशानुसार पन्ना जिले के सभी पुलिस थाना एवं चौकियों में आगामी त्यौहार ईद उल अजहा यानी बकरीद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में देवेंद्रनगर तहसील अंतर्गत पुलिस चौकी ककरहटी में शनिवार को चौकी प्रभारी आर आर प्रजापति के नेतृत्व में शांति समिति

की बैठक का आयोजन पुलिस चौकी प्रांगण मे किया गया। उपस्थित शांति समिति सदस्यों एवं गणमान्य नागरिको से बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सुझाव लिए गए एवं चौकी प्रभारी श्री प्रजापति ने सभी मुस्लिम भाईयों से त्यौहार को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाने की अपील की। वही पुलिस शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित करेगी। मुस्लिम

कमेटी के सदर ने जानकारी देते हुए बताया कि बकरीद की नमाज ईदगाह मे सुबह 7.45 बजे अदा की जायेगी। साथ ही बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिको ने भी अपने-अपने सुझाव रखे। जिसके संबंध में व्यावहारिक कार्यवाही करने की बात चौकी प्रभारी ने कही।

WhatsApp Image 2024 06 15 at 19.03.16 da262c50
सम्पन्न हुई शांति समिति बैठक मे चौकी प्रभारी आर.आर प्रजापति, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी चौधरी, उपाध्यक्ष वर्षा त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनोद तिवारी,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजकिशोर पांडेय, पूर्व पार्षद पन्ना लाल सोनी, प्रशांत भार्गव, नितिन गुप्ता, नूर मोहम्मद, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी कैलाश नाथ त्रिपाठी, आर आई

आरती साकेत, हल्का पटवारी शिवकिशोर खरें, पार्षद महेंद्र यादव, लखन यादव , भगवत सैनी, प्रधान आरक्षक वी एस यादव, आरक्षक जीतेन्द्र सिंह, सैनिक श्याम सुंदर, सुरेश कुमार रैकवार सहित पत्रकार जावेद खान, संदीप शुक्ला, अशोक विश्वकर्मा, आनंदी चौधरी, कोटवार परमलाल दहायत, सुरेन्द्र यादव उर्फ बिटवा मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!