A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

पर्यावरण मंत्रालय में डब्ल्यूसीसीबी वॉलंटियर बनाए गए अजय क्रांतिकारी

पर्यावरण मंत्रालय में डब्ल्यूसीसीबी वॉलंटियर बनाए गए अजय क्रांतिकारी

IMG 20240616 WA0019

पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी की निष्ठा एवं समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने उन्हें लगातार पांचवी बार डब्ल्यूसीसीबी वॉलंटियर नियुक्त किया है।इसके तहत अजय क्रांतिकारी द्वारा लोगों को वन्य जीवों के प्रति हो रहे अपराध को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाना,पुलिस प्रशासन के सहयोग से उसकी रोकथाम करना,अपराधों का डाटा संग्रह करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार को पुनः वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो का वॉलंटियर बनाए जाने हेतु हरित आभार व्यक्त किया और लोगों से पर्यावरण की सुरक्षा हेतु वन्य जीवों की रक्षा हेतु अपील किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!