A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेशताज़ा खबर
Trending

उधारी के पैसे मांगने पर पीटा

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

उधारी के पैसे मांगने पर पीटाScreenshot 2024 0418 160650 20

 

अलीगढ़ । क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को उधार के रुपये मांगने पर कुछ लोगों ने पीट दिया । पीड़ित ने थाना क्वार्सी में तहरीर दी है । दरअसल निखिल अग्रवाल निवासी वैष्णो बांकनेर अपार्टमेंट जनकपुरी के निवासी हैं । निखिल द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि उन्होंने सुरेंद्र नगर निवासी एक परिचित युवक को 12 लाख 50 हजार रुपये उधार दे रखे थे । इन पैसों से उसने रामघाट रोड पर चाप की दुकान खोल ली । जब वह पैसे मांगने जाता तो वह टालमटोल करता रहता । आरोप है कि 16 जून की रात 11 बजे निखिल की गाड़ी को उस युवक ने कार से टक्कर मार दी । इसके बाद युवक व अन्य आरोपियों ने निखिल के साथ मारपीट कर दी । इंस्पेक्टर विजयकांत शर्मा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है ।

Back to top button
error: Content is protected !!