A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

मुठभेड़ के बाद सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन को लगी गोली

जोगिया। एसओजी और जोगिया पुलिस की संयुक्त टीम के साथ शुक्रवार भोर में हुई मुठभेड़ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। ककरही पुल के पास हुए इस मुठभेड़ में तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन तमंचा, कारतूस, महिला से लूटे गए आभूषण और नकदी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 25 जून को एक महिला ने थाना जोगिया उदयपुर में तहरीर दी थी। उसके अनुसार, वह दिल्ली से अपने एक मित्र से मिलने सिद्धार्थनगर आयी थी। 24 जून को दिल्ली लौटने के लिए वह मित्र के साथ बाइक से बांसी बस अड्डा जा रही थी। बांसी-नौगढ़ मार्ग पर सुनसान स्थान पर कुछ युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका मोबाइल, रुपये, आभूषण व सामान छीन लिए। महिला की तहरीर पर पुलिस सामूहिक दुष्कर्म, लूट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, जोगिया पुलिस सहित कई टीमें लगाई गईं।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!