A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़देशधमतारीराजनीति

बिजली दरों की बढ़ोतरी व अघोषित कटौती के विरोध में कुरुद कांग्रेसियों ने दिया धरना

श्रवण साहू,कुरूद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश व जिला कांग्रेस कमेटी मार्ग दर्शन पर छत्तीसगढ़ में विद्युत दरों में वृद्धि व अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में कुरुद ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा धरना प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू, प्रभारी आशीष थिटे , ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी भूपेश सरकार में जनता खुशहाल थी। विद्युत नियमित आपूर्ति के साथ बिजली बिल हाफ किया गया था। बिजली उत्पादन में छत्तीसगढ़ राज्य दूसरे राज्यों को सप्लाई करते आ रहीं हैं। लेकिन भाजपा सरकार के निरंकुशता के चलते विद्युत दरों में वृद्धि कर दिया गया है व अघोषित कटौती से छत्तीसगढ़ की जनता परेशान हैं। जनता पर आर्थिक भार व कटौती से जनता परेशान हो रही है।भाजपा सरकार में महतारी योजना में अनियमिता ,मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी में लगातार बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी। धरना कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा व आभार नगर पंचायत सभापति रौशन जांगड़े ने किया।

धरना कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेसीयो ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, कांग्रेसी नेत्री राजकुमारी दीवान, पूर्व सेवादल प्रदेश संयोजक रवि शर्मा, नगर पंचायत सभापति मनीष साहू, भखारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजू साहू, युंका ब्लाक अध्यक्ष व नगर पंचायत सभापति डुमेश साहू जनपद सभापति संतोष साहू, पार्षद उत्तम साहू, ब्लाक कांग्रेस कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल,ब्लाक कांग्रेस कमेटी महामंत्री महिम शुक्ला, चन्द्र प्रकाश देवांगन, होमेन्द साहू,ब्लाक उपाध्यक्ष जितेन्द्र जोशी, पूर्व शाला समिति अध्यक्ष अशोक साहू , वरिष्ठ कांग्रेसी गोकुल साहू, रामा साहू, पंकज जोशी,मनोज भतपहरी, रामनारायण साहू, अर्जुन ध्रुव सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!