A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

दिन प्रतिदिन सड़कों पर हो रही दुर्घटना चिंता का विषय है लोग जानकर भी अनजान बन रहे हैं:

दिन प्रतिदिन सड़कों पर हो रही दुर्घटना चिंता का विषय है लोग जानकर भी अनजान बन रहे हैं:IMG 20240709 WA0038 IMG 20240709 WA0036 1 IMG 20240709 WA0034 1 IMG 20240709 WA0035 IMG 20240709 WA0033 1 IMG 20240709 WA0032 IMG 20240709 WA0037
रोहट: शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन आज मगंलवार को टोल प्लाजा निंबली एवं गजनगढ़ पर जोधपुर पाली फोरलेन के प्रोजेक्ट मैनेजर पी मुथू कुमार के मार्गदर्शन में किया गया इस मौके पर दुपहिया वाहन चालकों को भी संदेश दिया कि घर से निकलने के बाद मां बाप बीबी-बच्चे,भाई-बहन,उनके घर वापस आने का इन्तजार करते है। वे अपनी जान की नहीं सोचते हुए घर से बिना हेलमेट के निकलकर सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। परिवार को बेसहारा छोड़ कर चले जाते है, दिन प्रतिदिन सड़कों पर हो रही दुर्घटना चिंता का विषय है लोग जानकर भी अनजान बन रहे हैं सीएसआर मैनेजर हेलमेट मैन फिरोज खान ने बताया कि हमारा लक्ष्य निरंतर दुर्घटनाओं में कमी लाना है हम सड़क सुरक्षा का कार्यक्रम दैनिक आधार पर हाइवे से सटे हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत, स्कूल, कॉलेज होटल ढाबों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी पंपलेट के माध्यम से आम जन को जागरूक कर रहे हैं जिससे आने वाले समय में हमारा पाली जिला सड़क दुघर्टना युक्त नही बल्कि सड़क दुघर्टना मुक्त बन सके इस मौके पर श्रवण कुमार,सुरेंद्र, सूर्या प्रकाश,मोहित, गोपाल, नुसरत खान, सहित टोल कर्मचारी उपस्थित रहे। रिपोर्टर शंकर लाल फुलवारिया
दिनांक 09/07/2024
कार्यक्रम: टोल प्लाजा गजनगढ एवं निंबली

Back to top button
error: Content is protected !!