A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबरेली

इंस्पेक्टर साहब तैनाती के आठ घंटे में सस्पेंड ।

बोर्ड के सामने सच्चाई छिपाने पर नपे ।एसएसपी ने किया सस्पेंड।

बरेली । पीलीभीत से आए इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार से आठ घंटे में ही आंवला इंस्पेक्टर की कुर्सी छिन गई। उन्होंने सोमवार दोपहर को आंवला का प्रभार मिला। रात में एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया।

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने सुस्त और लापरवाह थानेदारों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। सोमवार दिन में उन्होंने आंवला व हाफिजगंज के इंस्पेक्टरों को हटाकर नई तैनाती की तो पता लगा कि आंवला के नए इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने भर्ती बोर्ड से रिकॉर्ड की जानकारी छिपा ली। रात में ही उन्हें निलंबित कर सिद्धार्थ सिंह तोमर की आंवला में नई तैनाती कर दी।

एसएसपी बेहतर काम और पूर्व रिकॉर्ड की मेरिट के आधार पर थानेदारों की तैनाती कर रहे हैं। उनकी अध्यक्षता में भर्ती बोर्ड ने हाल ही में करीब 66 इंस्पेक्टर व दरोगा का साक्षात्कार लिया था। इसमें पास इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को उन्होंने आंवला कोतवाली का इंस्पेक्टर बनाया। भोजीपुरा इंस्पेक्टर जगत सिंह को हाफिजगंज इंस्पेक्टर बनाया गया तो भोजीपुरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी साइबर सेल में तैनात एसआई रामरतन सिंह को सौंप दी गई।

प्रवीण कुमार को दोपहर में आंवला का प्रभार मिला तो शाम चार बजे उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें बधाई संदेश आने लगे। इस बीच कुछ विभागीय कर्मियों ने ही उनका कच्चा चिट्ठा कप्तान तक पहुंचा दिया।

पता लगा कि पीलीभीत में उनकी तैनाती के दौरान बवाल हुआ था जिसमें उन पर कार्रवाई की गई थी। उन्होंने भर्ती बोर्ड से यह जानकारी छिपा ली। इसे अक्षम्य मानकर एसएसपी ने कार्रवाई कर दी। रात पौन बजे पुलिस लाइन के ही इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह तोमर को आंवला इंस्पेक्टर की तैनाती दे दी गई।

SS

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!