A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

ठेकेदार के द्वारा स्कूली मरम्मत का कार्य को बंद कराकर बच्चों के पढ़ाई में बांधा उत्पन्न

महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र में ग्राम पंचायत घोटीयापानी के पारा सुखीडबरी में प्राथमिक स्कूल की मरम्मत कार्य को लेकर एक समस्या सामने आई है। ठेकेदार द्वारा स्कूल को तोड़कर मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन यह कार्य बीच में ही रोक दिया गया। ठेकेदार ने पतले-पतले लोहे के पाइप लगाकर इस कार्य को बंद कर दिया, जिससे छात्रों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। लेकिन इसकी वजह से पहली से पांचवीं कक्षा के सभी बच्चों को एक ही कमरे में पढ़ाया जा रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने शासकीय प्रशासन से निवेदन किया है कि इस मामले को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द मरम्मत कार्य को पूर्ण कराए ताकि बच्चों की शिक्षा में कोई बाधा न आए।

Back to top button
error: Content is protected !!