
दुर्घटना में बाल-बाल बचे लालगंज प्रमुख, कार हुई क्षतिग्रस्त
लालगंज, प्रतापगढ़। तीव्र गति से आ रही बोलेरो ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में सवार लालगंज ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज बाल बाल बच गये। वहीं कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। अनियंत्रित बोलेरो भी खडढ में जा गिरी। लालगंज प्रमुख अमित सिंह मंगलवार की रात करीब दस बजे बेलहा से लालगंज अपने घर वापस आ रहे थे। लालगंज कालाकांकर हाइवे पर अझारा के समीप तीव्र गति से आ रही बोलेरो ने कार को टक्कर मार दिया। हालांकि ब्लाक प्रमुख बाल बाल बच गये। जानकारी होने पर बुधवार की सुबह क्षेत्रीय प्रधानों, बीडीसी सदस्यों व स्थानीय लोग बड़ी संख्या में प्रमुख के घर पहुंचकर उनका कुशलछेम लिया।

