A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

एएमयू के प्रोफेसर मोहम्मद मोबिन क्लस्टर यूनिवर्सिटी श्रीनगर के कुलपति नियुक्त

जिला संवाददाता

‘ एएमयू के प्रोफेसर मोहम्मद मोबिन क्लस्टर यूनिवर्सिटी श्रीनगर के कुलपति नियुक्त

Screenshot 2024 0307 131233 1

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेउएच कालिज आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालोजी एप्लाइड कैमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद मोबिन को जम्मू – कश्मीर के श्रीनगर क्लस्टर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है । क्लस्टर विश्वविद्यालय श्रीनगर कुलाधिपति मनोज सिन्हा के कार्यालय द्वारा आदेश के अनुसार प्रोफेसर मोबिन का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा । रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री ( एफआरएससी ) , यूके के फेलो प्रोफेसर मोबिन मैटेरियल्स एंड कोरोजन के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित शोधकर्ता हैं , और लगभग 40 वर्षों से शिक्षण और अनुसंधान हैं । उन्होंने 1988 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में पीएचडी प्राप्त की और उसके बाद 1988 में व्याख्याता के रूप में नियुक्त किये गए । बाद में 2005 में प्रोफेसर के रूप में उन्हें पदोन्नति प्राप्त हुई । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून ने प्रोफेसर मोबिन को इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्ति लिए बधाई दी है और कश्मीर के एक उल्लेखनीय विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं । गौरतलब है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को क्लस्टर विश्वविद्यालय , श्रीनगर को लगातार दो कुलपति देने का गौरव प्राप्त है । प्रोफेसर क्लस्टर यूनिवर्सिटी के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर कय्यूम हुसैन से कार्यभार ग्रहण करेंगे , एएमयू के जैव रसायन विभाग ( जीवन विज्ञान संकाय ) में प्रोफेसर भी हैं ।

Back to top button
error: Content is protected !!