
किसानों ने उचित मुआवजे के लिए डीएम से लगाई गुहार
अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट विस्तारीकरण आई किसानों की भूमि का उनको उचित मुआवजा नही मिला । मामले की शिकायत पीड़ितों ने डीएम से की । जीटी रोड स्थित धनीपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में आई किसानों की भूमि का अभी तक उनको उचित मुआवजा नहीं मिला है । उचित मुआवजा न मिलने पर आज दर्जनों किसान कलक्ट्रेट पहुंच गए । उन्होंने डीएम से शिकायत कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है । इस दौरान किसानों ने जिलाधिकारी द्वारा कोई ठोस आश्वासन न दिए जाने की बात कही है । किसानों ने बताया कि उन्होंने अपनी जीवन भर की कमाई से संपत्ति ली थी और अपना घर मकान बनाया था । किसानों का कहना है कि अब उनकी संपत्ति को एयरपोर्ट विस्तारीकरण में ले लिया गया है । लेकिन उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है । फिलहाल किसानों ने डीएम से मुलाकात कर गुहार लगाई है ।


