?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत नवांकुर संस्था ने किया वृक्षारोपण

एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत नवांकुर संस्था ने किया वृक्षारोपण

*एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत नवांकुर संस्था ने किया वृक्षारोपणIMG 20240711 WA0009*

 

दामजीपुरा=== मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड भीमपुर जिला बैतूल की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुन समिति खुर्दा के द्वारा सरकार के द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत नवांकुर संस्था खुर्दा के द्वारा ग्राम पंचायत बटकी के विभिन्न जगहों जैसे पंचायत भवन माध्यमिक शाला प्राथमिक शाला आंगनवाड़ी भवन एवं हितग्राहियों के घर,एवं शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया जिसमें नवांकुर संस्था के सदस्यों के द्वारा 100 पौधे अलग-अलग जगह पर लगाए गए पौधों में जामुन अनार हर्रा शीशम सत्पर्णी अशोक लक्ष्मीतरु गुलमोहर आदि पौधे लगाए गए संस्था के द्वारा विशेष रूप से यह अभियान 1 जुलाई से लगातार सेक्टर दामजीपुरा में वृक्षारोपण करने का कार्य किया जा रहा है जिसमें जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां विशेष रूप से इस कार्य को कर रही है लोगों में यह भाव पैदा किया जा रहा है कि जिस प्रकार हम हमारे बच्चों की या फिर हमारे किसी अपनों की रक्षा जैसे करते हैं वैसे ही अगर हम पौधा हमारे आंगन में या कहीं और लगाते हैं उसकी देखरेख भी ऐसे ही करनी है इसीलिए सरकार ने विशेष रूप से एक पेड़ मां के नाम इस अभियान को नाम दिया है जिसमें हम हमारी मां के नाम एक पेड़ का रोपण कर रहे हैं और उसकी देखरेख करने की जिम्मेदारी भी ले रहे हैं नवांकुर संस्था के द्वारा पूरे जुलाई माह में अलग-अलग जगह पर 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य है जिसमें विशेष रूप से ऐसे पौधे जिससे फल एवं औषधि भी मिल सके कुछ पौधे जो लुप्त होने की कगार पर है ऐसे पौधों का भी रोपण किया जा रहा है जिसमें हर्रा और शीशम विशेष रूप से लगाये जा रहे हैं पौधारोपण कार्यक्रम में संस्था से सेवाराम धुर्वे लवकेश मोरसे ग्राम पंचायत बटकी की सरपंच श्रीमती चंद्रावती श्यामलाल मार्शकोले,दिलेलाल उयके,किशोर मार्सकोल, शिवा कवड़े,श्यामलाल इवने,कलीराम इवने,दयाराम सलामे,शिक्षक नवलकिशोर बारस्कर,सुनीता चौहान ,शर्मिला मोरसे,शांति उईके,एवं शासकीय महाविद्यालय भीमपुर से प्रभारी प्राचार्य बबिता राय एवं लेखराज दर्शिमा एवं समस्त कालेज स्टॉप उपस्थित रहे

Back to top button
error: Content is protected !!