?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

इंफोसिस ने कोलकाता शहर में शुरू किया आइटी केंद्र   

कौशिक नाग-कोलकाता                                                                                                                                            इंफोसिस ने कोलकाता शहर में शुरू किया आइटी केंद्र

WhatsApp Image 2024 07 11 at 08.47.23

 

पश्चिम बंगाल सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के मंत्री बाबुल सुप्रियो ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में यहां आइटी कंपनियों का निवेश बढ़ रहा है.

 

बुधवार से देश की सबसे बड़ी आइटी कंपनी में शुमार इंफोसिस ने कोलकाता शहर में अपने नये बने अत्याधुनिक सुविधा केंद्र न्यू टाउन में अपना परिचालन शुरू कर दिया है. मंत्री बाबुल सुप्रियो ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से बताया कि 50 एकड़ में फैले शानदार परिसर का उन्होंने कुछ दिन पहले ही दौरा किया था और अधिकारियों से बातचीत की थी. अब इस केंद्र में परिचालन शुरू हो गया है,

 

इससे यहां हजारों की संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर मि

 

लेगा. श्री सुप्रियो ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार के सभी विभागों ने यहां आधारभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए तालमेल से काम किया है.

 

हमने परिसर के आसपास सड़क, लाइटिंग, जल निकासी आदि सहित सभी बुनियादी ढांचे के काम बहुत कम समय में पूरा किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में हम कोलकाता को भारत का अगला सबसे लोकप्रिय आइटी हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Back to top button
error: Content is protected !!