
जिलाधिकारी ने मोटर बोट से किया माझा बाढ़ क्षेत्र का दौरा।
12 जुलाई 2024 जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा उप जिलाधिकारी टांडा मोहनलाल गुप्ता, अधिषाशी अधिकारी टांडा आशीष सिंह के साथ तहसील टांडा अंतर्गत हनुमानगढ़ी घाट का निरीक्षण करते हुए मोटर बोट के माध्यम से थिरूवापुल तथा माझा बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा हनुमानगढ़ी के सौन्दर्यीकरण के बारे में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ -साथ यहां के सरकारी उचित दर की दुकान का भी निरीक्षण करते हुए कोटेदार को समय से राशन वितरण का आदेश दिया। महोदय द्वारा हनुमानगढ़ी मंदिर में एक फ्रिज देने को भी कहा गया। निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी टांडा द्वारा हनुमानगढ़ी घाट पर दिनांक 22 जुलाई 2024 से सरयू आरती कराई जाएगी।

