A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआजमगढ़ताज़ा खबर

मिलन फाउंडेशन के गर्ल आइकॉन ने साझा किये विचार, संस्था के साथ जुड़कर बढ़ रहा आत्मविश्वास

अतरौलिया:-

बता दे कि आज रविवार को मिलान फाउंडेशन के गर्ल आइकान कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान के सहयोग से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आजमगढ़ के नवीन सरस्वती इन्टर कॉलेज मे सफलतापूर्वक संमपन हुआ | कार्यक्रम मे कुल 48 गर्ल आइकान किशोरियों ने अपने अभिवावको के साथ प्रतिभाग लिया l सभी गर्ल आइकान ने विचार साझा किया कि संस्था के साथ जुड़कर उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है,आज के डिजिटल युग में हम किशोरियों को मोबाईल के माध्यम से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा हैं। जीवन में अपने सपने को पूरा करने का हौसला निरंतर मिल रहा है ,साथ ही संस्था के विज़न, मिशन और मूल्यों पर गहन समझ बनाई जा रहीं हैं। कार्यक्रम का संचालन रंजना शुक्ला के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ नेहा श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मिलान टीम से सुरभि, परिणीता, अनुभव और उज़मा आदि ने उपस्थिति दर्ज किया ।

Back to top button
error: Content is protected !!