http://(मोहरसिंह) नोहर,जिला हनुमानगढ़ राजस्थान। किसान छात्रावास नोहर में सघन पौधारोपण महाअभियान के दौरान सिंचाई हेतू पानी की व्यवस्था के लिए भूमिगत बोरवेल लगाया गया है! यह बोरवेल महेंद्र मिश्रा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहर की सद्प्रेरणा के चलते किसान छात्रावास में लगाया गया हैं। बोरवेल का उद्घाटन समिति अध्यक्ष श्योचंद घिटाला, प्रधानाचार्य महेंद्र मिश्रा, समिति सचिव जगदीश चंद्र शर्मा ने किया! इस अवसर पर सहायक वार्डन हंसराज कड़वासरा ,रामप्रताप ढाका, कुलदीप शर्मा ,राहुल डूडी, मनजीत, अजय कुमार ,अंकित महिया, बुधराम, राहुल बागोरिया ,पुष्पेंद्र ,प्रदीप ,श्री राम, सतपाल राठी ,मदन लाल, सोनू राईका, दयाराम ,उमेश गोस्वामी, करण, हरीश आदि उपस्थित रहे ! कार्यक्रम का संचालन छात्रावास अधीक्षक मोहन सुथार ने किया।