A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

सही दिशा में की गई मेहनत सफलता का मार्ग करेगी प्रशस्त : डीएम

जिला संवाददाता

सही दिशा में की गई मेहनत सफलता का मार्ग करेगी प्रशस्त : डीएम

Screenshot 2024 0307 131233 6

 

 

जिलाधिकारी विशाख जी . अय्यर द्वारा रामघाट रोड स्थित एसएमबी इंटर कॉलेज में अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग योजना के तहत शिक्षण सत्र 2024-25 का शुभारम्भ किया । डीएम ने सर्वप्रथम अभ्युदय कोचिंग के लिए चयनित छात्र – छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप जिस किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के उद्देश्य से यहां आए हैं उसकी अच्छे | से तैयारी कर सफलता प्राप्त करें । उन्होंने छात्र – छात्राओं से सरकार द्वारा प्रदान किए जा रही इस निःशुल्क कोचिंग का भरपूर लाभ लेने की भी अपील की । डीआईओएस डा . सर्वदानंद ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का मुख्य उद्देश्य आईएएस , आईपीएस , पीसीएस , एनडीए , नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान कर अभ्यर्थियों को उनमें सफलता दिलाना है । जिला समाज कल्याण अधिकारी रजनी सिंह ने कहा कि प्रतियोगी | परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना किसी वरदान से कम नहीं है । सरकार द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क कोचिंग की सुविधा से हर वर्ग के विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं । कोर्स कॉर्डिनेटर अभ्युदय योजना उमेश सिंह ने बताया कि जिले में अब | केवल एसएमबी इंटर कॉलेज में ही अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी | दोपहर 1 बजे से सांय 6 बजे तक कराई जा रही है । प्रशिक्षण सत्र 2024-25 के लिए यूपीएससी में 112 , एसएससी में 148 एवं नीट में 44 छात्र – छात्राओं को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित कर निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है । उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 17 विषय विशेषज्ञों की सेवाएं ली जा रही हैं । इस अवसर पर प्रधानाचार्य एसएमओ इंटर कॉलेज कृष्ण कुमार शर्मा , प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज डा . विपिन कुमार वाष्र्णेय , प्रो ० राजीव कुमार , एडी सूचना संदीप कुमार समेत शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं प्रतियोगी परीक्षार्थी उपस्थित रहे ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!