
आज दिनांक 16.07.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के निर्देशानुसार, नगर पुलिस अधीक्षक महोदया, गया के द्वारा बोधि बिगहा थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज एवं इमामगंज अनुमंडल अंर्तगत सभी थानों के थानाध्यक्षों के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक में महोदया के द्वारा मुहर्रम_पर्व_2024 के संबंध में कि जा रही तैयारीयों की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही बोधि बिगहा थाना अंतर्गत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर वहां के स्थानीय लोगों से संवाद भी किए। जिसके कारण स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना और प्रबल हुई तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर हुआ। स्थानीय लोगो ने गया पुलिस के इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज








