A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

प्रा.वि. की प्रधानाध्यापिका भुवनेश कुमारी राष्ट्रीय सम्मान 2024 से सम्मानित

कांठ की भुवनेश कुमारी को राष्ट्रीय सम्मान 2024 से सम्मानित करते अति​थि।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
स्व. संतपाल राठौर की स्मृति में बदायूं उत्तर प्रदेश में आयोजित नवम राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय माननगर कांठ विकास खंड छजलैट जनपद मुरादाबाद की प्रधानाध्यापिका भुवनेश कुमारी को राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम में भुवनेश कुमारी को इसी के साथ नारी शक्ति सम्मान 2024 से भी अलंकृत किया गया।
भुवनेश को नारी शक्ति सम्मान 2024 से भी अलंकृत करते अति​थि।
बदायूं जनपद में जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष हरपाल सिंह राठौर द्वारा संतपाल सिंह राठौर की स्मृति में राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2024 सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें 26 राज्यों के 151 शिक्षक व 51 समाज सेवी सम्मानित किए गए हैं। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक व पूर्व मंत्री महेशचंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। प्रदेश समन्वयक सत्येंद्र सिंह गहलौत ने सभी का आभार व्यक्त किया है।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।
Back to top button
error: Content is protected !!