

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
बेसिक शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में मंगलवार को कांठ के बीआरसी कार्यालय पर सभी 38 शिक्षक संकुलों ने खंड शिक्षा अधिकारी छजलैट विकास कुमार के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद को सामूहिक इस्तीफ सौंपा है।
शिक्षकों ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी का यह आदेश उन पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है। प्रदेश के लाखों शिक्षकों की जाय मांग जिसमें 31 उपार्जित अवकाश, अर्द्धआकस्मिक अवकाश, प्रतिकर तथा अध्ययन अवकाश, निःशुल्क चिकित्सा, पुरानी पेंशन पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अब तक न ही उचित निर्णय लिया गया है और न ही संघ के पदाधिकारियों से कोई वार्ता की गई हैं। शिक्षकों ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के प्रति इस हठधर्मिता युक्त व्यवहार से प्रदेश और जनपद मुरादाबाद के समस्त संकुल शिक्षक बहुत आहत हैं।
शिक्षक संकुलों का चयन विद्यालय में रहकर शिक्षण कार्य को सुचारू ढंग से कराने के लिए किया गया था, लेकिन विभाग द्वारा कार्यालय के सभी कार्य जैसे पोर्टल पर फीडिंग, यू डायस, विद्यालय सूचनाओं, हाउस होल्ड सर्वे, पुस्तक का वितरण, एमडीएम आदि सूचनाओं को करवाना भी संकुलों की जिम्मेदारी बना दिया है। जिससे बच्चों के शिक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अब से सभी संकुल विद्यालयों में शिक्षण कार्य ही देखेंगे। इसलिए ही शिक्षक संकुल अपने और अपने शिक्षकों की जायज मांगों के समर्थन में शिक्षक संकुल पद से सामुहिक इस्तीफा दे रहे हैं। इस अवसर सभी आठ न्याय पंचायतों के 38 शिक्षक संकुल मौजूद रहे।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।






