बिहारA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकिशनगंजताज़ा खबरदरभंगापूर्णियाबेगुसरायबेतियाभाबुआमधुबनीमधेपुरासारनसीतामणिसीवान

चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में शान्ति वातावरण से ताजिया जुलूस में उमड़ी अकिदतमंदो की भीड़

  • Screenshot 2024 07 17 21 01 04 82चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में शान्ति वातावरण से

    ताजिया जुलूस में उमड़ी अकिदतमंदो की भीड़

IMG 20240717 WA0052बुधवार को दसवीं मुहर्रम यौमे आशुरा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में ताजिया जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में ताजिया दारी कर रहे अकीदतमंदों ने भाग लिया।जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने हज़रत इमाम हुसैन रजिअल्लाहु अन्ह के शैदाई होने, तथा उन्हीं की तरह हक वह इंसाफ के लिए, बातिल अगरचे बड़ी तादाद में हों, फिर भी उन बातिल ताकतों के सामने सर ख़म कर उनकी हुक्मरानी स्वीकार करने के बजाय अपना सर कटा लेने का संकल्प लिया।अकिदतमंदों ने बताया ताजिया दारी का मजहबे इस्लाम से कोई लेना-देना नही है। बल्कि ताजिया दारी एक पुरानी परंपरा है जो वर्षो से पुर्वजों के द्वारा किए गए अमल को दोहराया जाता रहा है। तथा इसके जरिये नवासे रसूल (सअव) के मजलुमाना शहादत, जो उन्होंने मजहबे इस्लाम की हिफाजत के लिए अपने अहले खाना सहित 72 साथियों के साथ बड़ी संख्या मे मौजूद काफिर यजीदी फौजियों के साथ मैदाने करबला मे लड़ते हुए अपनी जान का नजराना पेश किया था। उस याद को जिन्दा जावेद बनाते हुए अपने दीन व ईमान के साथ इस्लाम की हिफाज़त का अज्म़ करते हैं. इस अवसर पर मेहदाशाहपुर, चेरिया बरियारपुर, पबड़ा, मंझौल, सिउरी, कमला, श्रीपुर, करोड़, खांजहांपुर, बसही, भेलवा सकरबासा सहित अन्य गांवों में शांतिपूर्ण तरीके से उत्साहपूर्वक ताजिया जुलूस निकाला गया। वहीं जुलूस में शामिल लोगों ने विभिन्न चौक-चौराहों सहित सार्वजनिक स्थलों पर लाठी, भाला, बरछा, तलवार, बाना एवं बनैठी के खेल का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को हौसला अफजाई के लिए मजबूर कर दिया।

IMG 20240717 WA0053सुरक्षा व्यवस्था दिखा चाक चौबंद -:

मुहर्रम त्योहार को लेकर पूरे अनुमंडल मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दिखा।सभी जुलूसों के साथ सुरक्षा बल के जवान मुस्तैद से तैनात दिखे। वहीं चेरिया बरियारपुर बीडीओ प्रियतम सम्राट एवं थानाध्यक्ष विवेक भारती, मंझौल थाना अध्यक्ष रिशा कुमारी आदि पदाधिकारी घूम घूमकर जूलूस का मॉनिटरिंग करते दिखे. वहीं चेरिया बरियारपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जियाउल चेरिया बरियारपुर मुखिया रविनेश कुमार राही उर्फ रवीश सिन्हा, मुखिया निरंजन कुमार निराला, मुखिया सकरबासा सुरेन्द्र राम, मुखिया प्रतिनिधि बमबम सिंह , मंझौल पंचायत 4 के मुखिया राजेश कुमार, खांजहापुर मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद महतो, सहित अन्य जनप्रतिनिधि जुलूस के सफल संचालन में सराहनीय भूमिका रही।

चेरियाबरियारपुर से अरुण साह की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!