A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

सड़क दुर्घटना में पुजारी की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

आरा। बड़गांव पंचायत के कुर्मीचक निवासी पुजारी अशोक कुमार मिश्र का एक दिन पूर्व सक्कड़ी सहार रोड पर नारायणपुर के समीप अनियंत्रित बालू लदे ट्रक द्वारा कुचल दिया गया। इस घटना में इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई।वहीं आज शव के पहुंचने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और उन लोगों ने अगिआंव बागा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि दोषी ट्रक ड्राइवर को पुलिस जल्द गिरफ्तार करें एवं मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा मिले। सड़क जाम के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।बाद में इसकी सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष रिंकु मुखिया मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बूझाकर अगिआंव बीडीओ के सहयोग से सड़क जाम को हटवाया। वही रिंकू सिंह मुखिया ने बताया कि मृतक परिवार अत्यंत गरीब परिवार है जिसका भरण पोषण करने वाले पारिवारिक सदस्य वहीं थे और पूजा पाठ के माध्यम से उनका परिवार चलता था।अब उनके परिवार में कोई भी कमाउ सदस्य नहीं है। रिंकु मुखिया के द्वारा प्रशासन से मांग की गई की मृतक के परिजन को अविलंब दुर्घटना की राशि और सरकार द्वारा जो भी सहायता है अभिलंब दिया जाये।वहीं मौके से उन्होने अगिआंव बीडीओ के आश्वाशन पर परिजन द्वारा बड़गांव खेड़ी पथ को जाम से मुक्त करवाया गया।इसी क्रम में बिहार सरकार के श्रम मंत्री संतोष सिंह से बात हुआ।मंत्री के द्वारा भी आश्वाशन मिला है की सभी कागजात को जल्द से भेजा जाए सरकार द्वारा जल्द ही सहायता राशि दिया जायेगा। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Back to top button
error: Content is protected !!