A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

करोड़ो रुपये की ठगी में फरार चल रहे देव सुमन गोयल को पुलिस ने पकड़ा

जिला संवाददाता

करोड़ो रुपये की ठगी में फरार चल रहे देव सुमन गोयल को पुलिस ने पकड़ा

Screenshot 2024 0307 131233 7
अलीगढ़ के बन्नादेवी पुलिस ने दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी कारोबारी देव सुमन गोयल को कर लिया । लोगों का दावा है कि पुलिस ने उसको गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है । पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट पेश किया । बता दें कि आरोपी कारोबारी पर विभिन्न व्यापारियों की करोड़ों रुपए की उधारी लेने का आरोप लगा है । पीड़ितों का आरोप है कि देव सुमन गोयल ने झूठ बोलकर व अन्य झांसा देकर कारोबारी व्यापारियों से ठगी करता था । आरोपी ने पीड़ितों के रुपये वापस नहीं दिये तो उनको कोर्ट का सहारा लेना पड़ा । न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध वारंट जारी करने पर पुलिस ने देव सुमन गोयल को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी देव सुमन गोयल जीटी रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है । उक्त जानकारी पीड़ित मुकुल बंसल और गौरव गांधी ने मीडिया को दी ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!