

बड़हरा। भाकपा-माले बड़हरा प्रखण्ड के ब्रांच सचिवों की एक दिवसीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक सरैया के बभंगवां गांव में हुई।जिसमें मुख्य अतिथि जिला सचिव जवाहर लाल सिंह उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रखण्ड सचिव नंदजी ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने जातिय जनगणना करवाया जिसमे राज्य के 94 लाख से ऊपर के परिवार गरीब पाये गए। जिनकी आमदनी 6 हजार से कम है।इनके आमदनी बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपया प्रत्येक परिवार को देने का वादा किया गया लेकिन आज जब अमली जमा पहनाने की बात आई आय – प्रमाण पत्र के नाम पर टाल-मटोल किया जा रहा है।सचिव ने कहा कि इसे हम जुमला साबित नही होने देंगे। पूरे बिहार में “हक दो- वादा निभाओ” अभियान चलाया जाएगा।बैठक में प्रखण्ड सचिव नंदजी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मील जनता के समर्थन को पार्टी के विस्तार में लगया जायेगा।गाँव-गाँव मे महिला, छात्र-नौजवान, किसान – मजदूरों को पार्टी से जोडने का काम किया जाएगा। वैचारिक प्रशिक्षण के लिए पार्टी के केंद्रीय हिंदी मुख्य पत्र लोकयुद्ध का सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।बैठक में संतोष कुमार, हनन सर, दीपक कुमार रवानी, विजय यादव, सरयू बिन, दुर्गेश रजक, उमाशंकर पासवान, शिदास राम , शिवगोविंद राम, सुरेश राम संतोष साह सहित कई ब्रांच सचिव शामिल थे।




