
कावंड़ यात्रा को लेकर संवेदनशील हुई पुलिस की गई तैयारियां चौकी छेत्र संसारपुर का मामला


आज मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी संसारपुर में सावन को लेकर के संवेदनशीलता और किसी प्रकार की कोई घटना दुर्घटना ना घटित हो इसके लिए चौकी इंचार्ज महोदय श्री मोहित पुंडीर जी के द्वारा आज नवयुवकों को बुलाकर सभी को वालंटियर के रूप में नियुक्त करने की बात की और उनसे अपेक्षा की आप सभी लोग जो सावन में कांवरिया अपने क्षेत्र से निकलेंगे उन कांवरियों का सभी प्रकार से आप मदद कर सकते हैं या उनका सहयोग कर सकते हैं उसको अधिक से अधिक करने का प्रयास करें जिससे कांवरियों का भी मनोबल बढ़ेगा और घटना दुर्घटना रुक सकेंगे और आगे कोई अप्रिय घटना नहीं घटेगी इसमें निम्न वालंटियर बनाए गए
पत्रकार सर्वेश गुप्ता, राजन गुप्ता, पीयूष दीक्षित, आर्यन गुप्ता, अंकित गुप्ता, अनुराग मौर्य, रितिक मौर्य, जगत राम मौर्य, मनमोहन मौर्य, रमाशंकर, बिंदु कश्यप, सौरभ राजपूत, अनुज प्रजापति, अजय पैलवी, सुबोध राठौर मौजूद रहे। वालंटियर के साथ लोक भारती संवाददाता विनोद गुप्ता, राष्ट्रीय सहारा से दीपक गुप्ता सहित पुलिस चौकी स्टाफ संसारपुर मौजूद रहा।










