श्रावण मास सोमवार से शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए शिवालयों में साफ सफाई कर शिव आराधना की तैयारी कर ली गई है। भोर से ही इन मंदिरों में हर हर महादेव का जयकारा गूंजने लगेगा। इस दौरान भीड़ को देखते हुए शिवालयों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को मंदिर के गर्भगृह तक सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन और जलाभिषेक कराने का खाका तैयार कर लिया गया है। इस बार भीड़ वाले मंदिरों पर भारी पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
शहर के सोमनाथ मंदिर के बाहर बैरिकेटिंग कर भगवा रंग के कपड़े से सजा दिया गया। यहां रविवार और सोमवार की आधी रात को करीब 2:30 बजे से षोडषोपचार पूजन होगा। करीब डेढ़ घंटे के पूजन के बाद सुबह सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। मंदिर में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यहां दक्षिणी प्रवेश द्वार से श्रद्धालु प्रवेश करेंगे और दर्शन के बाद उत्तरी द्वार से श्रद्धाालु बाहर आएंगे। मंदिर पर व्यवस्था में समिति के स्वयंसेवक जुटे रहेंगे।
इसी तरह कचहरी शिवालय में भी दर्शन पूजन की व्यवस्था की गई है। रविवार को साफ सफाई कर व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई। नई कालोनी स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, पुलिस लाइन मंदिर, हाइडिल कालोनी स्थित शिवालय, श्री रामजानकी मंदिर स्थित शिवालय, मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर स्थित शिवालय में भी साफ सफाई कर श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन की व्यवस्था कर ली गई है।
कस्बों में भी तैयारी पूरी
शहर के अलावा मझौलीराज स्थित दीर्घेश्वर नाथ मंदिर, रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर, महेन के महेंद्रानाथ, बढ़या फुलवरिया के फुलेश्वरनाथ मंदिर समेत सभी शिवालयों में सावन की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की भी परख कर जरुरी उपाय कर लिए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था का सदर सीओ ने लिया जायजा
सावन के अवसर पर मंदिरों व शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था का सदर सीओ संजय रेड्डी ने जायजा लिया। वह कोतवाल दिलीप सिंह को साथ लेकर सोमनाथ मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के चारों तरफ और अंदर बाहर हर तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का जायजा लिया। सीओ कचहरी समेत अन्य शिवालयों पर भी गए। पूजन के समय उमड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात को लेकर भी अधीनस्थों से विचार विमर्श किया।
बाबा धाम रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था
श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को शहर के सोमनाथ मंदिर बाबा धाम को रवाना हुआ। चार्टर्ड बस से श्रद्धालु बाल बच्चे समेत कांवड़ यात्रा को चल दिए। इस बीच सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं को छोड़ने आए परिजनों ने बम बम भोले के नारे लगाए।
स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे ‘मुन्ना भाई’ का साम्राज्य: कई अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन सेंटर जांच के घेरे में
12/07/2026
इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, भिलाई चैप्टर के काउंसिल सदस्य विजय कुमार सराफ का निधन अपूरणीय क्षति
12/07/2026
सीधी: जोगीपुर टररी के पास दर्दनाक हादसा, युवक की पहचान को लेकर संशय
12/07/2026
‘डीएम’ पर ‘नहीं’, भ्रष्ट ‘अध्यक्षों’ पर ‘भरोसा’: प्रशासक नियुक्ति पर उठे सवाल
12/07/2026
बलिया: रसड़ा में जमीनी विवाद ने लिया जानलेवा रूप, घायल हृदय नारायण सिंह की इलाज के दौरान मौत
12/07/2026
गोला में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर रामलीला मैदान की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर हिंदू संगठनों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया
12/07/2026
वाराणसी: धर्मनगरी काशी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत सारनाथ थाना पुलिस और वरुणा जोन की क्राइम टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 6 जुलाई को एक दुकान में घुसकर 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला से हुई सनसनीखेज चेन लूट की वारदात का सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटी गई सोने की चेन और घटना में इस्तेमाल की गई चोरी की बुलेट बाइक बरामद कर ली है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹10,000 (दस हजार रुपये) का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
12/07/2026
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
12/07/2026
शास. कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय में नवीनीकृत वाचनालय अध्ययन दीर्घा का विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया शुभारंभ
12/07/2026
उत्तर प्रदेश की राजनीति में तीसरे मोर्चे की आहट तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चा
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!