A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरदोई

हरदोई में रिटायर्ड फौजी ने कहासुनी के बाद डॉक्टर को पीटा, आक्रोशित डॉक्टरों ने आपातकालीन सेवाएं की बंद, CMO बोले- इस बारे में कुछ नहीं पता

हरदोई में रिटायर्ड फौजी ने कहासुनी के बाद डॉक्टर को पीटा, आक्रोशित डॉक्टरों ने आपातकालीन सेवाएं की बंद, CMO बोले- इस बारे में कुछ नहीं पता

रिपोर्ट अंकुल कुमार

हरदोई। बिलग्राम सीएचसी में रविवार की देर रात एक रिटायर्ड फौजी इलाज कराने के लिए इमरजेंसी वार्ड में आया। इसी दौरान उसकी डॉक्टर के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी होने लगी। तभी अचानक दौड़कर पहुंचे डॉक्टर रविकांत ने बीच-बचाव करा दिया। इसके बाद बीच बचाव करने आए डॉक्टर रविकांत के ऊपर रिटायर्ड फौजी ने हाथापाई शुरू कर दी। जिससे उनके चेहरे व शरीर में चोट आई है। इस घटना से नाराज डॉक्टरों ने आपातकाल सेवाएं बंद कर दी हैं।�

जानकारी के अनुसार बिलग्राम सीएचसी में रविवार की देर रात इमरजेंसी कर रहे डॉक्टर लियाकत अली के पास एक रिटायर्ड फौजी उमेश द्विवेदी अपना इलाज कराने इमरजेंसी वार्ड में आया था। तभी किसी बात को लेकर डॉक्टर से उसकी कहा सुनी हो गई। जिसका शोर परिसर में मौजूद डॉक्टरों ने सुना तो बीच बचाव करने पहुंच गए। इसी बीच वहां पर डॉक्टर रविकांत भी बीच बचाव करने पहुंच गए। जिससे नाराज रिटायर्ड फौजी ने डॉक्टर रविकांत के ऊपर हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद डॉक्टर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिटायर्ड फौजी को हिरासत में लिया है। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर लियाकत अली ने अपने साथी डॉक्टर की पिटाई से नाराज होकर अचानक से इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दी।

वहीं इस मामले में सीएचसी अधीक्षक राजेंद्र कुमार से फोन पर बात करनी चाही तो उनका फोन नहीं उठा।�

इस संबंध में जब सीएमओ डॉ रोहतास कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि किसी ने मारपीट की है। उसमें डॉक्टर ने FIR दर्ज कराई है। आपातकालीन सेवाएं बंद करने के बारे में हमे नहीं पता है, अभी दैवीय आपदा वाले आ गए हैं वहीं जा रहे हैं। पूछ कर कुछ देर में आपको पूरी घटना से अवगत कराएंगे।�

Back to top button
error: Content is protected !!