
लखीसराय। श्रावणी मेला।
लखीसराय: लखीसराय के विशाल शिवलिंग को लेकर देश दुनिया में ख्याति प्राप्त बिहार के देवघर के रूप में चर्चित अशोक धाम श्रावणी मेला का शुभारंभ बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंन्हा द्वारा विधिवत रूप से रविवार को किया गया। पवित्र पूर्णिमा के दिन जिला प्रशासन एवं मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी के साथ डिप्टी सीएम अपने परिवार के साथ श्री इंद्रदमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महारुद्राभिषेक पूजा में भाग लिया।
आपको बताते चले कि वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पूजा अर्चना के उपरांत अशोक धाम परिसर में ही विधिवत रूप से श्रावणी मेला का उद्घाटन किया गया। मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सावन को लेकर पवित्र गंगा तट सिमरिया, मां बाला त्रिपुर सुंदरी धाम बडहिया आज गहरी नाथ सुल्तानगंज से श्रद्धालु भक्तजनों द्वारा बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक को लेकर अशोक धाम एवं देवघर के लिए यात्रा प्रारंभ कर दिया गया है।
बताते चले कि इस पावन अवसर पर मां भारती के संतान बिहार वासियों के सुख समृद्धि की कामना करते हुए गौरवशाली एवं समृद्ध बिहार को लेकर भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए तमाम लोग सुखी निरोग रहकर बिहार के विकास एवं शांति के लिए अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें। इसकी कामना करते हैं। वही सूर्यगढा विधायक पहलाद यादव ने जिले वासियों को सावन मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा की प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर मैं श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ होती है। ऐसे में जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल रखें दिक्कत ना हो सके इसके लिए पूरी तैयारी करने की अपील की है। इस दौरान डीएम रजनीकांत, एसडीओ चंदन कुमार, सुधांशु शेखर, श्री इंद्र धमेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉक्टर अमित, प्रोफेशन मनोरंजन इत्यादि मौजूद थे।
दरअसल गुरु पूर्णिमा के मौके पर पहली सोमवारी के सावन की शुरुआत को लेकर जिले में तिरूपुर सुंदरी धाम बडढ़िया से अशोक धाम तक कलश यात्रा शोभा निकल गई। इस दौरान 1100 कुमारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा में पवित्र गंगा जल भर के नंगे पांव चलते हुए अशोक धाम तक यात्रा किया गया।
आपको बताते चले कि श्री इंद्रधनेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर विशाल पवित्र शिवलिंग पर जिला अभिषेक कर पूजा अर्चना की। गाजियाबाद हाथी के साथ निकाली गई कलश शोभायात्रा में क्षेत्र के अनेक लोग भी शामिल हुए जिसमें जदयू नेता सुजीत कुमार भाजपा नेता सुमन कुमार समान इत्यादि शामिल थे। जबकि भगवान भोले नाथ के जयकारे के साथ चल रहे कलश यात्रा शोभा यात्रा मे शामिल कन्याओं का जगह-जगह रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। तेज धूप को लेकर पानी की बौछार कर राहत प्रदान करने का भी प्रयास किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें : बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सभी केंद्र पर जैमर।

