A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडताज़ा खबररामगढ़सरायकेला

Dumka se Dipu Bhandari*सावन माह की पहली सोमवारी पर दुमका के बासुकिनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है. जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है. पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है. सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन सतर्क है.

जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार

दुमकाः राजकीय श्रावणी मेला के पहले दिन पहली सोमवारी को सुबह 4 बजे से बाबा बासुकिनाथ पर जलार्पण शुरू हुआ. देर रात से लगी श्रद्धालुओं की लंबी लाईन सुबह टाटा धर्मशाला से आगे तक पहुंच गई. हर हर महादेव के जयघोष से बाबा नगरी गूंज रही है.

 

बासुकिनाथ धाम में आज सुबह तीन बजे मंदिर का पट खुला. जिसके बाद कांचा जल स्नान और पारंपरिक सरदारी पूजा विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा की गई. इसके बाद अरघा से जलार्पण की प्रक्रिया शुरू. जलार्पण के लिए कांवरियों की कतार टाटा धर्मशाला सुबह तक पहुंच गई थी, जो लगभग 2 किलोमीटर लंबी लाईन थी. शिवभक्तों की गूंज से पूरा इलाका गुंज उठा. सभी कांवरिया एकजुट होकर बाबा की जयकरा  करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं.

रविवार शाम से ही कांवरिया पंक्तिबद्ध होकर जलार्पण का इंतजार कर रहे हैं. इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं. मंदिर परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. सावन की पहली सोमवार को लेकर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है. सभी श्रद्धालु अपने-अपने मनोकामनाओं के साथ यहां आए हैं और भगवान शिव से आशीर्वाद की प्रार्थना कर रहे हैं.

 

वहीं मंदिर के पुरोहित  ने कहा कि यह एक दुर्लभ संयोग है. सावन माह की पहली सोमवारी और पूर्णिमा के दिन सावन माह का शुरू होना विशेष फलदायी होता है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं की बाबा हर मनोकामना पूर्ण करें.  प्रशासनिक व्यवस्था भी काफी अच्छी है,

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!