
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने नगर पंचायत इटवा के मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत डुमरियागंज रोड पर पेट्रोल पंप के बगल मनोज सोनी के घर तक सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की लंबाई, चौड़ाई को नापवाकर देखा गया एवं सड़क को खोदवाकर गुणवत्ता को भी चेक किया गया। निर्माण कार्य इस्टीमेट एवं एमबी का मिलान किया गया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानक अनुरूप नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इटवा को इस कार्य में भुगतान पर 10 प्रतिशत कटौती करने का निर्देश दिया।
[yop_poll id="10"]






