
तुलसियापुर। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के अकरहरा गांव के पास सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा और साले की मौत हो गई। एक बलरामपुर तो दूसरा नेपाल का निवासी हैं। मौत की जानकारी पुलिस ने बलरामपुर को देने के साथ ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बिजुवा कला गांव निवासी महेशराम (21) पुत्र मुरली अपने साले किशोरी (30) पुत्र बेचन निवासी विद्यानगर थाना गनेशपुर जिला कपिलवस्तु नेपाल के साथ सोमवार को बस्ती में किसी कार्य से बाइक से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जैसे ही वह डीडी रोड पर ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अकरहरा में गैस एजेंसी के सामने मोड़ पर पहुंचे। सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा देखकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे टक्कर मारने वाला निकल चुका था।इस हादसे में वाहन चालक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बहनोई महेशराम गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में पीएचसी बढ़नी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ बलरामपुर को सूचना देकर परिवार को जानकारी देते हुए बुलाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग निकल पड़े थे। इस संबंध में एसओ ढेबरुआ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों लाश का पंचनामा भरवाकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बारे में परिवार के लोगों को जानकारी दे दी गई है।






