A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीलाइफस्टाइल

सिर्री को मिलीं नवीन महाविद्यालय की सौगात, भाजपा नेता अनुराग ने विधायक का जताया आभार

IMG 20240725 WA0029 3श्रवण साहू,धमतरी। कुरूद विधानसभा विधायक अजय चंद्राकर के प्रयास से कुरूद क्षेत्र में एक नया आयाम जुड़ने जा रहा है। अनुपूरक बजट 2024-25 के तहत क्षेत्र को कई बड़ी सौगातें मिली हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है वही विधायक श्री चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम कोड़ापार के भाजपा युवा नेता अनुराग साहू ने आभार जताते हुए कहा कि विकासखंड कुरुद अंतर्गत ग्राम सिर्री में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना के लिए लगातार मांग की जा रहीं थीं। जिस मांग को प्रमुख रूप से पूरा करते हुए कॉलेज की स्वीकृति मिलना अपने आप मे बहुत बड़ी उपलब्धि हैं। इससे सिर्री के आसपास के गांवों के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नही जाना पड़ेगा। साथ ही कुरूद में दुग्ध शीतलीकरण केंद्र की स्थापना, बीएड एवं बीए एलएलबी कॉलेज की स्थापना सहित महाविद्यालयों में स्नातक स्नाकोत्तर विषयों में नवीन संकाय, स्कूलों में उन्नयन के लिए करोड़ो रूपये की सौगातें मिलीं हैं। जिसके लिए विधायक श्री चंद्राकर का आभार व्यक्त किया गया हैं।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!