A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

बम के साथ तथा वांछित समेत दो गिरफ्तार, भेजे गये जेल

बम के साथ तथा वांछित समेत दो गिरफ्तार, भेजे गये जेल

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान देशी बम के साथ एक युवक को धर दबोचा। लालगंज कोतवाली के दरोगा प्रशांत दुबे गुरूवार की रात हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मेढ़ावां पुल पर संदिग्ध दशा मे एक युवक के बैठे होने की मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस ने फोर्स के साथ घेराबंदी करके गोड़वा सांगीपुर निवासी जुबेर खान पुत्र हबीब खान को चार देशी बम के साथ धर दबोचा। दरोगा प्रशांत ने बताया कि बम के साथ गिरफ्तार किये गये आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। इधर दरोगा कबीरदास ने शुक्रवार को वांछित सुरेश कुमार पुत्र माताबदल निवासी गंभीराबाद बेलहा को संगम चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!