
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज ,संवादाता , सुरेश चन्द गांधी / श्रवण कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट
कुशीनगर दिनांक-27.07.2024 पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में आज दिनांक 27.07.2024 को क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुंदन सिंह द्वारा थाना अहिरौली बाजार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया| निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, एंटी रोमियो रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मालखाना,समाधान,तहसील,महिला उत्पीड़न,भूमि विवाद,नियुक्ति/ड्यूटी रजिस्टर व जनशिकायत रजिस्टर का सूक्ष्मता एवं गहनता से निरीक्षण किया गया तदोपरांत थाना परिसर का भ्रमण, शस्त्रों का रख रखाव, साफ-सफाई उच्च कोटि का रखने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त सीसीटीएनएस पर कार्यरत पुलिस कर्मियों से सीसीटीएनएस तथा आईजीआरएस प्रकरणों पर किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी की गयी एवं निरीक्षण के अंत में थाने पर नियुक्त सभी विवेचकों को विवेचना निस्तारण पर प्रचलित अभियान में अधिक से अधिक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की गई और उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया|







