
मूलतः तमिनाडु के रहने वाले श्री सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के नये राज्यपाल होंगे। महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी ने सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। श्री राधाकृष्णन वर्तमान मे झारखंड के राज्यपाल है। उनके पास तेलंगाना का प्रभार भी है। श्री राधाकृष्णन पुंडुचेरी के प्रभारी राज्यपाल भी रह चुके है। महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल श्री रमेश बैस जी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। उनके स्थान पर अब महाराष्ट्र के नये राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन होंगे।श्री राधाकृष्णन जी भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे है। कोयंबटूर लोकसभा सीट से वे वे दो बार सांसद भी रह चुके है। श्री राधाकृष्णन जी तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके है। आशा है कि श्री राधाकृष्णन जी के अनुभवो का लाभ महाराष्ट्र को अवश्य प्राप्त होगा।








