
हेमंत नायक(लकी)मंडला मध्य प्रदेश
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
मंडला घुघरी न्यूज -: जानकारी अनुसार अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य का विगत दिवस घुघरी आगमन हुआ। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री नीरज मरकाम ने घुघरी क्षेत्र की प्रमुख मांग को राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा। जिसमें छात्रावास में 50 सीटर को 100 सीटर में बढ़ाने के साथ कुछ क्षेत्रों में छात्रावास नहीं बने हैं, वहां पर छात्रावास बनाने की मांग की है। सलवाह कन्या छात्रावास 9 वी से 12 वी तक करने, भैसवाही छात्रावास बालक बालिका 9वीं से 12 तक 50 सीटर करने, बम्हनी देवहारा कन्या छात्रावास 9वी से 12वी तक करने, खजरी 9वी से 12 तक बालक बालिका छात्रावास की मांग, घुघरी बालक एवं बालिका छात्रावास को 50 से 100 सीटर करने के साथ बम्हनी और सलवाह बालक छात्रावास को 50 से 100 सीटर करने की मांग की है।
भाजपा जिलामंत्री ने आयोग अध्यक्ष के सामने रखी घुघरी क्षेत्र की प्रमुख मांग
शैक्षणिक स्तर बेहतर करने नहीं मिल पा रही सुविधाएं
घुघरी तहसील आदिवासी बहुल्य क्षेत्र है। यहां लगभग 70 प्रतिशत जनजाति सामुदाय निवास करते है। भूगोलिक संरचना आर्थिक स्थिति संकोची स्वभाव के कारण शैक्षणिक स्तर का ग्राफ बढ़ नही पा रहा। इस क्षेत्र के छात्रों को अपना शैक्षणिक स्तर अच्छा करने के लिए सुविधा नहीं मिल पा रही है। सुविधाओं के अभाव के कारण यहां के छात्र अपनी पढ़ाई अधूरे में ही छोड़ देते है। खासकर छात्राओं के असुविधा का सामना पड़ता है। घुघरी क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर घुघरी आए अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य को ज्ञापन के माध्यम से मांग की हैज्ञापन के माध्यम से विशेष मांग एकलव्य आवासीय परिसर बालक एवं बालिका के एक ही केम्पस में आने जाने के मार्ग अलग अलग किया जाए। नय भवन निमार्ण परिवर्तन किया जाए। इन सभी बिन्दु बार जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष से इन समस्याओ का समाधान के लिए मांग की है। इसके साथ ही हालोन बांध से पीडि़त ग्राम बिरसा के पूर्ण विस्थापन के संबंध में ग्रामवासियों ने नीरज मरकाम के साथ मिलकर आवेदन दिया। जिसमें बिरसा ग्राम के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शम्भू प्रसाद साहू, महामंत्री राजकुमार चौकसे, रुदन झारिया, गिनेश तिवारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।



