

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
कांठ नगर में गाज बैंडेज कारोबारी नसीमुद्दीन उर्फ भूरा के पांच वर्षीय लापता मासूम बेटे अबुजर अंसारी की गला रेतकर उसके सगे चाचा मोहम्मद जीशान ने ही निर्मम हत्या की थी। कांठ पुलिस द्वारा हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के बाद एसपी देहात IPS संदीप कुमार मीना ने इस हत्याकांड का खुलासा मीडिया के समक्ष किया है। पुलिस ने हत्यारोपी जीशान को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

कांठ नगर के मोहल्ला ईदगाह नईबस्ती के रहने वाले नसीमुद्दीन उर्फ भूरे का गाज बैंडेज का कारोबार है। उनके दो बेटियां और एक बेटा अबुजर अंसारी था। बेटा नर्सरी कक्षा में कांठ के ही केसी पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। 25 जुलाई 2024 की दोपहर करीब 01:00 बजे अबुजर अपने घर से बाहर खेलने के लिए निकला था। लेकिन शाम तक भी वापस घर नहीं पहुंचा। जिस पर परिवार वालों को उसकी चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। काफी तलाशने के बाद भी जब लापता अबुजर का कोई पता नहीं लगा तो पिता नसीमुद्दीन उर्फ भूरे ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। उसी दिन से पुलिस भी लापता अबुजर की तलाश कर रही थी।
कांठ पुलिस ने डॉग स्क्वाइड टीम की मदद से लापता बालक अबुजर का शव शनिवार की शाम करीब 07:00 बजे नगर की ईदगाह स्थल के पास से एक गन्ने के खेत से बरामद किया था। अबुजर की गला रेतकर निर्मम हत्या करने के बाद शव को गन्ने के खेत में फैंका गया था। फोरेंसिट टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए थे और एसपी देहात IPS संदीप कुमार मीना व पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ अपेक्षा निम्बाड़िया ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया था। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शक के आधार पर उसके सगे चाचा मोहम्मद जीशान को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की। पहले तो मोहम्मद जीशान पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन वह रविवार को पुलिस के समक्ष पूरी तरह से खुल गया और उसने अपने सगे भतीजे अबुजर अंसारी की गला घोंट व गला रेतकर हत्या करने के जुर्म को कबूल लिया। एसपी देहात IPS संदीप कुमार मीना ने रविवार को मीडिया के समक्ष इस हत्याकांड का सफल खुलासा भी किया है।
— मासूम भतीजे का कातिल चाचा बोला जायदात के लिए अबुजर को मारा डाला..! 👇
अबुजर हत्याकांड में पुलिस पूछताछ में कातिल मोहम्मद जीशान ने बताया कि उसके पिता अलीमुद्दीन उसे काफी मारते-पीटते थे, वह अपनी पूरी जायदाद अपने पोते व मेरे भतीजे अबुजर अंसारी के नाम करने की धमकी देते थे। इसी को लेकर उसने भतीजे को मारकर पिता व परिजनों से बदला लेने की योजना बनाई और 25 जुलाई 2024 की दोपहर 01:00 बजे अपने भतीजे अबुजर अंसारी को घर के बाहर से बहला-फुसला कर अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया था, इससे पहले उसने घर के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। ताकि अबुजर को ले जाते उसे कोई देख न ले। उसने अबुजर को गन्ने के खेत में बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
पहले अबुजर का गला दबाया, फिर ब्लेड से गला रेत दिया..👇
मासूम बालक अबुजर अंसारी की हत्या उसके सगे चाचा मोहम्मद जीशान ने बड़ी ही निर्ममता से की थी। पुलिस पूछताछ में कातिल मोहम्मद ने बताया कि पहले उसने भतीजे का गला दबाकर उसे मारा और बाद में धारदार ब्लेड से उसका गला रेत दिया। इसके बाद उसने उसके चेहरे पर मिट्टी भी डाल दी थी। इतनी निर्ममता से पांच वर्षीय मासूम की हत्या किया जाना कांठ नगर ही नहीं पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
— नशा करने का आदी है कातिल मोहम्मद जीशान👇
अपने ही बड़े भाई के पांच वर्ष के मासूम बेटे अबुजर अंसारी की निर्मम हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फैंकने वाला मोहम्मद जीशान नशा करने का आदी है, वह कुछ काम धंधा नहीं करता था और तरह-तरह के नशे करता था, उसकी इसी हरकत से उसके पिता अलीमुद्दीन व अन्य परिजन जीशान से खफा रहते थे। पिता अपनी सारी जायदाद पोते अबुजर अंसारी के नाम करने की धमकी भी जीशान को देते थे।
–वारदात के खुलासे के लिए एसएसपी ने गठित की थी मजबूत टीम👇
लापता मासूम अबुजर की तलाश और उसकी हत्या के खुलासे के लिए एसएसपी मुरादाबाद सतपाल अंतिल ने एसपी देहात IPS संदीप कुमार मीना और पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ अपेक्षा निम्बाड़िया के नेतृत्व में मजबूत टीम का गठन किया था, जिसमें कांठ थाना पुलिस के साथ ही एसओजी, डॉग स्क्वायड, सर्विसलांस भी शामिल थी। पुलिस को बालक के लापता होने के बाद से की उसके चाचा मोहम्मद जीशान पर शक था। क्योंकि की बालक को ढूंढवाने में मोहम्मद जीशान को भटकाने का प्रयास कर रहा था।
— हत्या में इस्तेमाल ब्लेड किया बरामद👇
अपने भतीजे अबुजर का गला रेतकर हत्या करने के आरोपी मोहम्मद जीशान द्वारा जिस ब्लेड का इस्तेमाल किया गया था, उसे पुलिस ने वारदात स्थल से बरामद कर लिया है, इसी के साथ आरोपी के बाल और उसकी शर्ट का टूटा एक बटन भी बरामद किया है। इन सभी चीजों को पुलिस ने सुरक्षित अपने पास रख लिया है।
— क्या मासूम को मारते वक्त नहीं कांपे हाथ👇
मोहम्मद जीशान के सिर पर क्या जायजाद का इतना भूत सवार था कि मासूम भतीजे अबुजर की जान लेते समय उसके हाथ एक बार भी नहीं कांपे। लोगों को कहना है कि जीशान बच्चे के दर्द तो तब समझता जब उसका अपना बेटा होता। बतादें कि भतीजे का कातिल चाचा मोहम्मद जीशान अभी तक अविवाहित ही है। जीशान के खिलाफ कांठ पुलिस ने हत्या सहित कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
Reporter- Pankaj Kumar, Kanth





