A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

नागपुर

चंद्रपुर जिले मे पिछले चार दिनो से वर्षा हो रही है। प्रशासन ने जिले के कई झरनो जलाशयो के पास नागरिको, पर्यटको को दुर्घटना से बचने के लिए जाने से रोक दिया है। प्रशासन को रोक लगाने के बावजूद चंद्रपुर शहर के कुछ युवको ने नदी के पास स्टंटबाजी किया, जिससे युवको को भारी पड़ गया। 28 जुलाई को शाम को चंद्रपुर शहर के महाकाली कोलियारी मार्ग पर श्मशान घाट के सामने के पुल से दो युवक चारपहिया वाहन से निकले। इस समय नदी का पानी पुल से बह रहा था। पानी का बहाव तेज होने के बाद भी युवको ने वाहन को पानी मे उतार दिया। पानी का बहाव तेज होनै से गाड़ी बहने लगा। गाड़ी को बहता देख दोनो युवक वाहन से कूद गये। वाहन पानी मे बह गया। पानी का बहाव तेज होने से गाड़ी नही मिली।।गाड़ी सवार दोनो युवको की जान बच गई। प्रशासन ने पहले ही नागरिको पर्यटको को पुल पर पानी बहते समय पार ना करने की चेतावनी दी थी। मगर युवको ने जानबुझकर स्टंटबाजी की। प्रशासन ने अनुरोध किया कि कोई भी इस तरह से जान जोखिम मे डालने वाला स्टंटबाजी न करे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!