ताज़ा खबरअन्य खबरेकृषिक्राइमखेलगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीदेशधनबादबोकारोमनोरंजनराजनीतिरामगढ़लाइफस्टाइलसरायकेला

ब्रेकिंग न्यूज़ …गढ़वा पहुंची ED की टीम, इनके ठिकानें पर चल रही छपा 

ईडी की टीम गढ़वा जिले में पहुंची है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के सीए मुकेश मित्तल के पीए के हृदयानंद के घर पर नोटिस चिपकाने पहुंची है

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा से ईडी की टीम गढ़वा जिले में पहुंची है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के सीए मुकेश मित्तल के पीए के हृदयानंद के घर पर नोटिस चिपकाने पहुंची है। जानकारी के अनुसार, रांची से चल कर ईडी के दो अधिकारी गढ़वा पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि ये अधिकारी शहर थाना पहुंचे है, जहां से सुरक्षाकर्मियों को साथ लेकर शहर की ओर निकले हैं। वहीं ईडी की टीम के गढ़वा आने की जानकारी मिलते ही उसके दायरे में मानने वाले लोग सकते में आ गये हैं।

IMG 20240729 155436वीरेंद्र राम के सीए पर काले पैसों को सफेद बनाने का है आरोप मुकेश मित्तल पर आरोप है कि उसने वीरेंद्र राम के काले धन को सफेद करने में मदद की थी। वह निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के काले धन को कई हथकंडे अपनाकर सफेद बना देता था। जिसके बाद उन पैसों को वीरेंद्र राम के पारिवारिक सदस्यों के खाते में जमा करवा दिया जाता था। मुकेश मित्तल की वजह से वीरेंद्र राम काले धन को सफेद कर के अवैध रुप से पैसों का कारोबार कर रहा था फरवरी 2023 में हुई थी वीरेंद्र राम के घर छापेमारी बता दें कि फरवरी 2023 में वीरेंद्र राम के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। वीरेंद्र राम कई नौकरशाहों और नेताओं के करीबी रहे हैं। ईडी के द्वारा की गई छापेमारी के बाद यह बात सामने आई थी कि वीरेंद्र राम के पास 125 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। दो दिनों की छापामारी के बाद वीरेंद्र राम से गहन पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान उसने विभाग में जारी काली कमाई की परंपरा और इसमें शामिल लोगों के बारे में बताया था। 22 फरवरी को लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने वीरेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया था। तब से लेकर अब तक वीरेंद्र राम जेल में बंद हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!