
सीकर. पंजाब नेशनल बैंक की ओर से खाताधारक तारा चन्द की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर आश्रित पत्नी मंजू देवी को 50 लाख की राशि का चैक प्रदान किया। शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश ढाका ने बताया मृतक ने बैंक के माध्यम से केयर हेल्थ इंश्योरेंस के द्वारा ऋण सुरक्षा बीमा पॉलिसी करा रखी थी।
- मृतक की वारिस मंजू देवी को मण्डल कार्यालय सीकर में राशि का चैक दिया गया। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के मण्डल प्रमुख सुधांशु भूषण, उप मंडल प्रमुख विमल कुमार शर्मा एवं केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के एरिया हेड रवि कुमार, टेरिटरी मैनेजर अजीत एवं सत्यप्रकाश बिजारणियां, सीकर क्लस्टर हेड रवि शर्मा एवं उज्ज्वल सपेरा उपस्थित थे।






