A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबर

*◆उपायुक्त ने की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक*

*◆उपायुक्त ने की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक*

 

*◆सभी तैयारियों को 13 अगस्त तक पूरा कर लेने का दिया निर्देश*

*◆शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह*

*◆9 से 13 अगस्त तक किया जाएगा परेड का पूर्वाभ्यास*

■उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने आज समाहरणालय के सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

■इस दौरान उन्होंने मुख्य समारोह की सारी तैयारियों को 13 अगस्त तक पूरा कर लेने, साफ सफाई, रणधीर वर्मा स्टेडियम में अग्निशमन वाहन के साथ एंबुलेंस व चिकित्सक की टीम रखने का निर्देश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे जिले में ड्राई डे घोषित रहेगा। 13 अगस्त को उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रणधीर वर्मा स्टेडियम में परेड के पूर्वाभ्यास व समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।

■स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल पर पूर्वाह्न 9:05 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद धनबाद समाहरणालय में 10:00 बजे पूर्वाह्न, अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में 10:20 बजे पूर्वाह्न, मिश्रित भवन में 10:30 बजे पूर्वाह्न, गांधी सेवा सदन 10:45 बजे पूर्वाह्न, रेड क्रॉस सोसाइटी में 11:00 बजे पूर्वाह्न तथा पुलिस लाइन धनबाद में 11:10 बजे पूर्वाह्न में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

■मुख्य समारोह स्थल पर डीएपी व एनसीसी के दो – दो प्लाटून तथा सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, जेएपी, होमगार्ड, आरपीएसएफ व भारतीय स्काउट एंड गाइड के एक – एक प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगे। 9 अगस्त से 13 अगस्त तक परेड का पूर्वाभ्यास गोल्फ ग्राउंड में किया जाएगा। मुख्य समारोह में कोलफील्ड स्कूल, सरायढेला के छात्रों द्वारा राष्ट्रगान गाया जाएगा।

■समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ साथ विभिन्न विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। 14 अगस्त व 15 अगस्त को शहर के श्रमिक चौक, स्टील गेट, रणधीर वर्मा चौक, अंबेडकर चौक सहित अन्य प्रमुख चौक चौराहों तथा समाहरणालय भवन, अनुमंडल कार्यालय भवन, मिश्रीत भवन, वाणीज्य कर कार्यालय व अन्य प्रमुख भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा।

■स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संध्या 6:30 बजे से 8:30 बजे तक न्यू टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 18 अगस्त को फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन गोल्फ ग्राउंड में किया जाएगा।

■बैठक में मंच संचालन, गोल्फ ग्राउंड का समतलीकरण, साज सज्जा, साफ सफाई, परेड, सुरक्षा, आगंतुकों के स्वागत तथा उन्हें निर्धारित स्थान पर बैठाने, विधि व्यवस्था, सोशल मीडिया में कार्यक्रम के लाइव प्रसारण इत्यादि की समीक्षा की गई।

■बैठक में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्रीमती हेमा प्रसाद, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी, नजारत उप समाहर्ता श्री दीपक दुबे, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनिता कुजूर, जिला खेल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-1 श्री शंकर कामती तथा अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

*#Team PRD Dhanbad*

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!