
अयोध्या
खबर उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद से है जहां पर ईसाई मिशनरियों के द्वारा क्षेत्र के कम पढ़े-लिखे लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पता चलते ही बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया।और बिना अनुमति ईसाइयों की प्रार्थना सभा आयोजित को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की। प्रार्थना सभा के आयोजन के आरोप में 6 लोगों को हिरासत में लिया । और हिरासत में लिए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।बता दे कि अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर विद्या कुंड मार्ग पर प्रार्थना सभा हो रही थीं।प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन के प्रयास का आरोप है।[/video]







