?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

सक्ती श्री सिद्ध हनुमान मंदिर कि 63 महाआरती मे पंडित जसवंत तिवारी हुऐ शामिल

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 63 वें महाआरती में पंडित जसवंत तिवारी हुए शामिल

महाआरती में श्रद्धालु गर्मी_बरसात का परवाह किए बिना शामिल हो रहे हैं जो धार्मिक आस्था का प्रतीक है… अधिवक्ता चितरंजय पटेल

सक्ती समाचार -श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के 63 वें महाआरती पंडित जसवंत तिवारी (दमऊ) शामिल होकर हनुमान लला को इक्यावन दीपों की महाआरती समर्पित किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ओम वैष्णव ने आरती एवम् पूजन संपन्न कराया तो वहीं नारायण मौर्य ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया।
पश्चात महाआरती में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए पंडित जसवंत तिवारी ने कहा कि महाआरती में प्रभु कृपा से शामिल होने का सौभाग्य मिला है तथा कामना है कि हनुमान जी की कृपा हम सब पर बनी रहे, तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती अब लोगों के दिलों में बस गया है और श्रद्धालु अब गर्मी, बरसात का परवाह किए बिना शामिल हो रहे हैं जो धार्मिक आस्था का प्रतीक है इस हेतूक श्री सिद्ध हनुमान परिवार साधुवाद का पात्र है।
आज का भोग प्रसाद यातायात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा व अमित तंबोली ने चढ़ाया गया।
सिंदुराभिषेक रामगोपाल देवांगन,सावित्री यादव नितिन सोनी, श्यामसुंदर अग्रवाल (अधिवक्ता), अविनाश गबेल तथा सुंदर काण्ड पाठ श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल, गीतेश पांडे, श्याम सुंदर अग्रवाल (कोर्ट साहब), प्रथम शर्मा के द्वारा कराई गईं तो वहीं आयोजन को सफल बनाने में श्री सिद्ध हनुमान परिवार के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही तो वहीं आज कथावाचक हरिदर्शन (वृंदावन) ने महाआरती में शामिल होकर लोगों को कथा में शामिल होने का आग्रह किया।
गौरतलब है कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के 63वें महाआरती में लोग भारी संख्या में शामिल होकर महाआरती के साथ हनुमान चालीसा का शांतिपूर्ण पाठ किया तो वहीं श्री सिद्ध हनुमान परिवार की बहनें दीप प्रज्जवलन में शामिल हुए।IMG 20240731 WA0066IMG 20240731 WA0068

Back to top button
error: Content is protected !!