ताज़ा खबर

एक महीने बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर`

अलीगंज। हैबतपुर गांव के विद्यालय में लगा ट्रांसफार्मर पिछले एक महीने से खराब है

एक महीने बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर

अलीगंज। हैबतपुर गांव के विद्यालय में लगा ट्रांसफार्मर पिछले एक महीने से खराब है। विद्यार्थी गर्मी में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। विद्यालय को आपूर्ति अलीगंज बिजली उपकेंद्र से दी जाती है। विद्यालय में लगा ट्रांसफार्मर करीब एक माह पहले खराब हो गया। इसकी शिकायत प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों ने बिजली निगम के अधिकारियों को लिखित में दी। लाइनमैन ने स्कूल आकर जांच भी की मगर अब तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। प्रधानाचार्य भगवान सिंह ने बताया कि बिजली न आने से छात्र-छात्राएं गर्मी में बैठने के लिए मजबूर हैं। ऑनलाइन कक्षाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!