
कलेक्टर जिला मैहर श्रीमती रानी बाटड
के मार्गदर्शन में तथा जिला आबकारी
अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के श्रेष्ठ
नेतृत्व में मैहर आबकारी विभाग द्वारा
अवैध नसे को रोकने के लिए नशे के
अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध
लगातार कार्रवाई जारी
मैहर – दिनांक 13.08.2024 को थाना मैहर अंतर्गत
मैहर कस्बे में चौरसिया मोहल्ला में स्थित कुख्यात
तस्कर उर्फ अमित चौरसिया मकरा के घर से अमित
चौरसिया पिता कमलेश चौरसिया उम्र 21 वर्ष के
रहवासी मकान में व्रत प्रभारी निलेश गुप्ता द्वारा दबिश
दिया जाकर भारी मात्रा में 59.19 बल्क लीटर गोवा
व्हिस्की विदेशी मदिरा के 298 पाव तथा बैकपाइपर
व्हिस्की के 05 बोतल एवं 10 पाव(कुल 308 पाव तथा
05 बोतल कुल क़ीमत 45000/- ) बरामद किया गया
है । मौके पर आबकारी उपनिरीक्षक श्री निलेश गुप्ता
द्वारा अपने स्टाफ के सहयोग से उक्त आदतन आरोपी
अमित चौरसिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 303/24
दिनांक 14/08/2024 के अंतर्गत मध्य प्रदेश
आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं
34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया
है। ज़िला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के
मार्गदर्शन में मंडल प्रभारी श्री लोकेश ठाकुर के कुशल
नेतृत्व में व्रत प्रभारी श्री निलेश गुप्ता के द्वारा की गई है
सराहनीय भूमिका – मुख्य आरक्षक श्री श्यामलाल शुक्ला , आरक्षक -शिवओम सिंह , सुश्री सरिता बिजोरिया।






