
आर्थिक अपराध शाखा ने पैसे लेकर हरियाणा कोशल रोजगार में नोकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी को किया काबू
रिपोर्टर इंद्रजीत
डबवाली 16 अगस्त । पुलिस अधीक्षक डबवाली दीप्ति गर्ग आई पी एस के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री किशोरी लाल के कुशल नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस जिला डबवाली की आर्थिक अपराध शाखा ने रूपये लेकर हरियाणा कोशल रोजगार में नौकरी लगवाने के नाम पर धोकाधड़ी करने के मामले में आरोपी नवीन कुमार पुत्र महाबीर प्रसाद निवासी बनवाला को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।
इस संबंध में प्रभारी आर्थिक अपराध शाखा निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि दिंनाक 16.07.2024 को भुपेंन्द्र सिंह पुत्र श्री भादर राम निवासी रिसालीया खेड़ा तहसील मण्डी डबवाली की शिकायत पर आरोपियों द्वारा उसको कोशल रोजगार निगम में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करके रूपये ऐठंने पर अभियोग दर्ज किया गया था । अभियोग की जांच के दौरान एएसआई रविन्द्र कुमार आर्थीक अपराध शाखा ने आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाकर आरोपी नवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी नवीन को आज अदालत में पेश किया जायेगा ।



